9 killed in IS attack in Iraq-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इराक में IS हमले में 9 की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 19 अगस्त 2017 10:56 AM (IST)
इराक में IS हमले में 9 की मौत
बगदाद। इराक में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के हमले में सात लोगों की मौत हो गई जबकि आईएस के दो लड़ाकों को भी मार गिराया गया। सुरक्षा सूत्र के मुताबिक, ये हमले इराक के किरकुक प्रांत में इराकी अधिकारी के घर को निशाना बनाकर किए गए थे। सूत्रों के मुताबिक, आईएस लड़ाके शुक्रवार को फरहान अल-अजावी नाम के अधिकारी के घर घुसे। आतंकवादियों ने अल-अजावी के तीन बच्चों को मार दिया, जिसमें दो भतीजे थे। इसके साथ ही दो लोग उनके घर पर अतिथि के तौर पर आए थे, उन्हें भी मार दिया गया। इसके साथ ही उनके दो पड़ोसी घायल हो गए हैं। इसके बाद कुर्दिश पेशमर्गा जवानों का समूह घटनास्थल पर पहुंचा और आईएस के दो आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि बाकी वहां से बचकर भागकर निकलने में कामयाब रहे। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement