9 IAS and 1 HCS officers transferred-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

9 IAS और 1 HCS अधिकारियों के तबादले, यहां जानें...

khaskhabar.com: रविवार, 03 मार्च 2019 6:55 PM (IST)
9 IAS और 1 HCS अधिकारियों के तबादले, यहां जानें...
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 तथा हरियाणा सिविल सेवा के एक अधिकारी के स्थानान्तरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के सलाहकार तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा को अशोक खेमका के स्थान पर खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के सलाहकार लगाया है जबकि खेमका को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का प्रधान सचिव लगाया है। वन एवं वन्य प्राणी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस एन राय को एक रिक्त स्थान पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
हरियाणा भवन नई दिल्ली में मुख्य प्रधान आवासीय आयुक्त तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ अमित झा के स्थान पर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

ग्राम एवं नगर आयोजना विभाग तथा शहरी सम्पदा विभाग के प्रधान सचिव अपूर्व कुमार सिंह को फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के प्रबन्ध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। आबकारी एवं कराधान आयुक्त एवं सचिव तथा अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, 2018 के नोडल अधिकारी अमित कुमार अग्रवाल को जय किशन अभीर के स्थान पर हरियाणा चिकित्सा सेवा निगम के प्रबन्ध निदेशक का कार्यभार अतिरिक्त रूप से दिया गया है। अभीर के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।

वित्त विभाग के सचिव वजीर सिंह गोयत को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ विजय कुमार सिद्धपा भावीकट्टी के स्थान पर विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक एवं सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है, जबकि सिद्धपा भावीकट्टी वित्त विभाग में एक रिक्त स्थान पर विशेष सचिव का कार्यभार देखेंगे।

हरियाणा सिविल सचिवालय, स्थापना तथा सहकारिता विभाग के सचिव चन्द्र शेखर को रेणु फुलिया के स्थान पर हरियाणा मानवाधिकार आयोग का सचिव लगाया है, जबकि हरियाणा राज्य सहकारी प्रसंघ चीनी मिल के प्रबन्ध निदेशक मुकुल कुमार को हरियाणा सचिवालय, स्थापना शाखा के विशेष सचिव का कार्यभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement