82 thousand currency seized to Cattle dealer in faizabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चेकिंग अभियान में पशु व्यापारी से 82 हजार की नकदी जब्त

khaskhabar.com: सोमवार, 06 फ़रवरी 2017 10:13 AM (IST)
चेकिंग अभियान में पशु व्यापारी से 82 हजार की नकदी जब्त
फैजाबाद। चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चला रखे हैं। जिसके तहत कुमारगंज थाना क्षेत्र से उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट संजय कुमार व थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कासिम नाम के एक पशु व्यापारी को 82 हजार रूपए की नई करेंसी के साथ हिरासत में लिया है। व्यापारी इन पैसों के कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका जिसके बाद पुलिस ने नकदी जब्त कर ली। पशु व्यापारी का कहना है कि वह जुबैरगंज बाजार में 4 भैंसों को बेच कर अमेठी जा रहा था पर उसके पास कोई दस्तावेज न होने के कारण मजिस्ट्रेट ने यह कार्यवाही की।

[@ धार्मिक कार्यक्रम पर भारी पड़े बालाओं के ठुमके]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement