8 people dead, 5 injured in China gas explosion-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:21 pm
Location
Advertisement

चीन में गैस रिसाव से हुए विस्फोट में 8 लोगों की मौत, 5 घायल

khaskhabar.com : शनिवार, 11 सितम्बर 2021 4:13 PM (IST)
चीन में गैस रिसाव से हुए विस्फोट में 8 लोगों की मौत, 5 घायल
बीजिंग। चीन के लियाओनिंग प्रांत के डालियान शहर में एक आवासीय इमारत में शनिवार को एक तरलीकृत गैस सिलेंडर के रिसाव के कारण हुए विस्फोट और उसके बाद लगी आग में आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन की ओर से यह जानकारी दी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना शहर के पुलंडियन जिले में आधी रात के करीब हुई।

इस घटना के तुरंत बाद दमकल और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

रात करीब 2.30 बजे आग पर काबू पाया गया।

घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भेज दिया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

घरों को खाली करने के आदेश के बाद इमारत में रहने वाले लोगों को वहां से निकाल लिया गया है।

दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement