8 former MLAs join Congress in Haryana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:17 pm
Location
Advertisement

हरियाणा में 8 पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल

khaskhabar.com : मंगलवार, 24 मई 2022 08:04 AM (IST)
हरियाणा में 8 पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल
चंडीगढ़ । हरियाणा में सोमवार को आठ पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

हुड्डा के बेटे और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने इन नेताओं को पार्टी में लाने में अहम भूमिका निभाई।

कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व विधायकों में शारदा राठौर, राम निवास घोडेला, नरेश सेलवाल, परमिंदर सिंह ढुल, जिले राम शर्मा, राकेश कंबोज, राजकुमार वाल्मीकि और सुभाष चौधरी शामिल हैं। उनके साथ 2019 में रोहतक से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के किशनलाल पांचाल भी कांग्रेस में शामिल हो गए।

इस मौके पर भूपेंद्र हुड्डा और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख चौधरी उदयभान ने कांग्रेस में नेताओं और उनके कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। हुड्डा ने भी उन्हें पूरे मान-सम्मान का आश्वासन दिया।

हुड्डा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में दिग्गज नेताओं का एक साथ आना लोगों की भावनाओं को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, "इनके शामिल होने से यह स्पष्ट है कि जनता की भावनाएं कांग्रेस के साथ हैं, क्योंकि यह भविष्य के लिए एकमात्र विकल्प है। पार्टी अब वापसी पर है।"

चौधरी उदयभान ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी नेता विभिन्न वर्गों और समुदायों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनमें दो-दो नेता कम्बोज और अनुसूचित जाति समुदाय से हैं, और एक-एक ब्राह्मण, जाट, राजपूत, लोहाट और प्रजापति हैं।

उन्होंने कहा, "ये शामिल होना स्पष्ट संकेत दे रहा है कि सभी वर्ग कांग्रेस के साथ हैं। उनके शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। अब सभी मिलकर संगठन को आगे ले जाने के लिए काम करेंगे।"

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement