8 dead, 3 injured after explosion in a firecracker factory in Budaun.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 10:56 pm
Location
Advertisement

बदायूं : पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत, कई घायल

khaskhabar.com : शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 6:37 PM (IST)
बदायूं : पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत, कई घायल
बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। शुरूआत खबरों के अनुसार इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। आपको बता दें कि दिवाली के लिए यहां पर पटाखे बनाये जा रहे थे, तभी यह धमाका हुआ है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है। धमाके के बाद लगी भीषण आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। माना जा रहा है कि फैक्ट्री के मलबे में भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं। मलबे को हटाने का काम चल रहा है। प्रशासन ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रासुरपुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक मकान को ही फैक्ट्री की शक्ल दे दी गई थी और यहां पर पटाखा बनाया जा रहा था। तभी तेज धमाका हुआ। इसके बाद यहां पर चीख-पुकार मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि एक पक्की इमारत धंस गई।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement