79 Rohingyas arrested in Manipur so far: CM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:22 am
Location
Advertisement

मणिपुर में अबतक 79 रोहिंग्या गिरफ्तार : मुख्यमंत्री

khaskhabar.com : बुधवार, 27 फ़रवरी 2019 6:02 PM (IST)
मणिपुर में अबतक 79 रोहिंग्या गिरफ्तार : मुख्यमंत्री
इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन ने बुधवार को कहा कि राज्य पुलिस ने बिना यात्रा दस्तावेजों के राज्य में प्रवेश करने के आरोप में अभी तक 79 रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया है।

बीरेन ने मणिपुर विधानसभा में कांग्रेस विधायक के. रंजीत के सवाल के जवाब में इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने बताया, ‘‘गिरफ्तार 27 रोहिंग्या विदेशी अधिनियम के तहत अभी भी जेल में हैं, जबकि अन्य को रिहा कर दिया गया है।’’

बीरेन ने कहा, ‘‘उन्होंने (रोहिंग्या) मोरेह कस्बे के रास्ते म्यांमार से और जिरि कस्बे के रास्ते पूर्वोत्तर राज्यों के विभिन्न हिस्सों से मणिपुर में प्रवेश किया था। हमने रोहिंग्याओं को पकडऩे के लिए पुलिस को सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिया है।’’

उन्होंने कहा कि मणिपुर सरकार ने असम की तरह राज्य में भी राष्ट्रीय नागरकि रजिस्टर लागू करने के लिए केंद्र सरकार से संपर्क किया था। इससे पुलिस को विदेशियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने में मदद मिलेगी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement