79 invoice breaking traffic rules-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यातायात नियम तोडऩे पर 79 के चालान

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 11:55 AM (IST)
यातायात नियम तोडऩे पर 79 के चालान
ऊना। जिला पुलिस ने शहर में अपराधों की रोकथाम के लिए नाकेबंदी के दौरान यातायात नियम तोडऩे पर 79 वाहनों के चालान किए हैं। पुलिस ने 71 चालानों का मौके पर निपटारा करते हुए 13,900 रुपए जुर्माना वसूल किया है। इसके अलावा पुलिस ने पंडोगा में अवैध खनन करने पर एक वाहन को कब्जे में लिया है। वहीं मैहतपुर में सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर एक व्यक्ति का चालान करते हुए एक सौ रुपए जुर्माना वसूल किया है। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस 24 चालान बिना हैलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर व 17 चालान बिना सेफ्टी बैल्ट लगाए वाहन चलाने पर किया है। एक चालान प्रैशर हार्न बजाने परए पांच चालान बिना ड्राईविंग लाईसेंस के वाहन चलाने पर व 12 चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़ा करने पर किया है। एक चालान बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर, दो चालान लापरवाही से वाहन चलाने पर व नौ चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिप्पल राईडिंग करने पर किया है। इसके अलावा पुलिस ने दो चालान पुलिस संकेतो की अवहेलना करने पर व छह चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के अंतर्गत किए गए हैं।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement