78 cannabis plants were grown in Jaipur ashram, one arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:19 pm
Location
Advertisement

जयपुर के आश्रम में उगा रखे थे गांजे के 78 पौधे, एक गिरफ्तार

khaskhabar.com : शनिवार, 08 मई 2021 1:53 PM (IST)
जयपुर के आश्रम में उगा रखे थे गांजे के 78 पौधे, एक गिरफ्तार
जयपुर। हरमाड़ा इलाके के चौप स्थित तपस्वी आश्रम में अवैध गांजे की खेती की जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई कर 78 गांजे के पौधे जप्त कर एक जने को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में बसंत कुमार शर्मा निवासी चावंडिया बड़ की ढाणी सांगानेर सदर को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली थी तपस्वी आश्रम चौप में अवैध गांजे की खेती की जा रही है।

सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर आश्रम में जांच की, जहां अवैध गांजे की खेती मिली। पुलिस ने गांजे के 78 पौधों को जप्त किया, जिसका कुल वजन 24 किलो 400 ग्राम है। पुलिस ने गांजे के पौधों को जप्त कर आरोपित बसंत कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है।






ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement