76 public transport buses seized in Rajasthan, 515 challans -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान में 76 लोक परिवहन बसें सीज, 515 के चालान

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022 07:01 AM (IST)
राजस्थान में 76 लोक परिवहन बसें सीज, 515 के चालान
जयपुर । परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग अब और सख्त हो गया है। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा आयुक्त शमहेंद्र सोनी ने बताया विभाग द्वारा रविवार के दिन प्रदेश में 2266 लोक परिवहन बसों की जांच की गई। नियमों को दरकिनार संचालित 515 बसों के चालान बनाये गये, जबकि कड़ी कार्रवाई करते हुए 76 बसों को सीज कर दिया गया। दो दिन में 2945 बाल वाहिनियों की जांच परिवहन एवं सड़क सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में नियम विरूद्ध संचालित बाल वाहिनियों के खिलाफ भी सघन जांच अभियान चल रहा है। इसमें शनिवार को 2576 बाल वाहिनियों की जांच कर 616 चालान बनाये गए और 149 को सीज किया गया। वहीं, रविवार को भी 369 की जांच कर 97 पर चालान की कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement