Advertisement
भारतीय जनता पार्टी की नई टीम में 70 नेता, 37 नए चेहरे

कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है, जिसमें सुनील देवधर, सत्या कुमार को छोड़कर सभी नए चेहरे हैं। महाराष्ट्र के विनोद तावड़े, यूपी से विनोद सोनकर, ओडिशा से विश्वेश्वर टूडू, दिल्ली से अरविंद मेनन, यूपी से लोकसभा सांसद हरीश द्विवेदी, महराष्ट्र से पंकजा मुंडे, मध्यप्रदेश से ओम प्रकाश ध्रुवे, पश्चिम बंगाल से अनुपम हाजरा, महाराष्ट्र से विजया राहटकर और राजस्थान से डॉ. अल्का गुर्जर जैसे नए चेहरों को राष्ट्रीय सचिव बनने का मौका मिला है। इसमें विनोद सोनकर और विजया राहटकर ही दो नेता ऐसे हैं, जिन्हें पिछली टीम में भी क्रमश: अनुसूचित मोर्चा और महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी थी। हालांकि राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दोनों नेताओं के लिए भी नई है।
जेपी नड्डा ने सभी मोर्चा पर नए चेहरों की नियुक्ति की है। भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष पद पर पूनम महाजन की जगह कर्नाटक के लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या को मौका दिया गया। इस तरह ओबीसी, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति और जनजाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष पद पर भी नए चेहरों की नियुक्ति हुई है।
कई नए प्रवक्ता बने :
पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कुल 23 प्रवक्ता बनाए हैं। पिछली टीम की तुलना में यह संख्या दोगुनी से ज्यादा है। राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी मीडिया हेड बने रहेंगे। अनिल बलूनी को मुख्य प्रवक्ता की भी जिम्मेदारी मिली है। मीडिया टीम में संजय मयूख भी सह प्रभारी बने रहेंगे। कर्नाटक के राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर, मुंबई की संजू वर्मा, पंजाब के इकबाल सिंह लालपुरा, ओडिशा सांसद अपराजिता सारंगी, महाराष्ट्र सांसद हिना गावित, नगालैंड के विधायक मम्होनलुमोम किकोन, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग सांसद राजू बिष्ट ऐसे नए चेहरे हैं, जिन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


