7 killed in Vietnam by storm Dianmu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वियतनाम में तूफान दियान्मू से 7 की मौत

khaskhabar.com: रविवार, 21 अगस्त 2016 3:14 PM (IST)
वियतनाम में तूफान दियान्मू से 7 की मौत
हनोई। वियतनाम में तूफान दियान्मू से सात लोगों की मौत हो गई जबकि दो लापता हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्राकृतिक आपदा बचाव एवं नियंत्रण समिति के हवाले से बताया कि दियान्मू ने शुक्रवार को उत्तरी वियतनाम में दस्तक दी। तूफान से 695 घर नष्ट हो गए जबकि 2,154 लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की जरूरत है। समिति के मुताबिक, लगभग 10,000 हेक्टेयर फसलें चौपट हो गई है। तूफान से 14 पुल और चार बांध भी बह गए हैं। (आईएएनएस)

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement