Advertisement
बिहार : सड़क हादसों में 7 की मौत, 3 घायल

पुलिस के अनुसार, एक कार पर सवार होकर कुछ लोग पूर्णिया से भागलपुर जा रहे थे तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर कुर्सेला चौक के समीप पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार पर सवार एक युवती सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की पहचान मधेपुरा के आकाश कुमार, खगड़िया की बबली और कटिहार के दीना मंडल के रूप में हुई है। इनमें से एक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिए हैं।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


