65 thousand 647 registrations done on Monday in inflation relief camp in the district-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिले में महंगाई राहत कैम्प में सोमवार को हुए 65 हजार 647 पंजीयन

khaskhabar.com: सोमवार, 01 मई 2023 11:09 PM (IST)
जिले में महंगाई राहत कैम्प में सोमवार को हुए 65 हजार 647 पंजीयन
भरतपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर आमजन में भारी उत्साह है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत सोमवार तक जिले में 4 लाख 86 हजार 609 पंजीयन किए जा चुके हैं। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि जिले में महंगाई राहत कैम्पों के तहत 10 योजनाओं में लाभार्थियों ने लाभ प्राप्त किया हैं। उन्होंने बताया कि जिले में संचालित मंहगाई राहत कैंपों में सोमवार तक मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना में 50 हजार 607, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 68 हजार 031, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 4 हजार 268, मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 78 हजार 623, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 13 हजार 567, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी में 10 हजार 650, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 38 हजार 595, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 29 हजार 46, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए 96 हजार 661 एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 96 हजार 661 लाभार्थियों को लाभान्वित कर मुख्यमंत्री गांरटी कार्ड वितरित किए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement