Advertisement
जापान में आए 6.4 तीव्रता के भूकंप में कई लोग घायल, दो आफ्टरशॉक भी हुए महसूस

शिमाने प्रीफेक्चर के मात्सुए शहर में भूकंप के दौरान गिरने और दूसरी चोटों की वजह से चार लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने वहां की सरकारी ब्रॉडकास्टर एनएचके के हवाले से बताया कि शहर में कई घरों को नुकसान पहुंचा है।
पड़ोसी टोटोरी प्रीफेक्चर के सकाईमिनाटो शहर में, पुलिस को सड़कों पर दरारें आने की रिपोर्ट मिली। भूकंप के केंद्र के दक्षिण में हिरोशिमा प्रीफेक्चर के फुकुयामा शहर में झटके की वजह से दो लोग घायल हो गए।
भूकंप के बाद बिजली आपूर्ति में दिक्कत आने के कारण पश्चिमी जापान में बुलेट ट्रेन सेवाओं को भी रोक दिया गया। जेआर वेस्ट के अनुसार, सान्यो शिंकानसेन लाइन सेवाएं ओकायामा और हिरोशिमा स्टेशनों के बीच रोक दी गई हैं। रेलवे कंपनी के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे तक सेवाएं फिर से शुरू होने की उम्मीद है। क्योडो न्यूज ने बताया कि लाइन के अन्य हिस्सों में देरी हो रही है।
इससे पहले, पिछले साल 31 दिसंबर को भी जापान के उत्तरी हिस्से में इवाते प्रांत के तट के पास 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था। यह भूकंप इवाते के पूर्वी तट से लगभग 30 किलोमीटर की गहराई में आया, जिसकी तीव्रता इवाते के मोरिओका शहर में जापान के 7-पॉइंट भूकंपीय पैमाने पर 4 मापी गई।
उस भूकंप का केंद्र लगभग 40.1 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 142.9 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। उस समय भी सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


