63th National School Hockey Tournament to be inaugurated at Ambala by minister ram vilas sharma-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 9:13 am
Location
Advertisement

अम्बाला में 63वीं राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ

khaskhabar.com : सोमवार, 27 नवम्बर 2017 7:15 PM (IST)
अम्बाला में 63वीं 
राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ
चंडीगढ़। हरियाणा के शिक्षा एवं पयर्टन मंत्री रामबिलास शर्मा ने आज अम्बाला में 63वीं राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। यह प्रतियोगिता आयु वर्ग अन्डर 17 लडक़े/लड़कियां की आयोजित की जा रही है जोकि 2 दिसम्बर तक चलेगी।

शर्मा ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाडिय़ो का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होनें कहा कि जीवन खेलने का नाम है और खेलों से आगे बढऩे की भावना पैदा होती है। उन्होंने खिलाडिय़ों से कहा कि जब भी हताश और निराश हों तो गीता के तीसरे अध्याय का अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि गीता भारत की गीत, प्रीत, ज्ञान है और शंका का समाधान है।

उन्होंने कहा कि इस क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग ले रही 31 टीमों के 1100 खिलाडिय़ों को अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के मद्देनजर सभी खिलाडिय़ों को एक-एक हॉकी स्टीक, एक-एक ट्रैक सूट, एक-एक किट बैग दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चों को 1 लाख रूपए की राशि पुरस्कार के रूप में देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि विधायक असीम गोयल के अनुरोध पर उन्होंने गांव नन्यौला के स्कूल ग्राउंड तथा पुलिस लाईन ग्राउंड में एस्टौट्रफ भी मंजूर किए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा संघर्ष की धरती है और अम्बाला का हर क्षेत्र में विशेष महत्व रहा है। 1857 की क्रांति का प्रारम्भ भी यहीं से हुआ था।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की आबादी मात्र 2 करोड़ 62 लाख है लेकिन फिर भी इस प्रदेश के लड़कियों एवं लडक़ों ने अपने खेलों के अलावा अन्य क्षेत्रों में हरियाणा का नाम विश्व में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियां साक्षी मलिक, गीता, बबीता ने खेल के क्षेत्र में नाम रोशन किया है वहीं पर मानुषी छिल्लर ने सौंदर्य प्रतियोंगिता में प्रदेश का नाम चमकाया

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement