62 villages will become smart village, all facilities will be available-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

62 गांव बनेंगे स्मार्ट विलेज, मिलेगी सभी सुविधाएं

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 मई 2017 3:30 PM (IST)
62 गांव बनेंगे स्मार्ट विलेज, मिलेगी सभी सुविधाएं
टोंक। जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गांवो के विकास के लिए कृतसंकल्प है, जिसका ही परिणाम हैं कि जिले के 62 गांवो को स्मार्र्ट विलेज के रूप में विकसित लिए जाने का निर्णय लिया हैं। उन्होंने कहा कि इन गांवों में जलनिकासी, दो लाख रुपए की लागत से सामुदायिक शौचालय निर्माण, सार्वजनिक पार्क व खेल मैदान जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी। जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने शुक्रवार को नगरपरिषद टोंक के अग्रिशमन केन्द्र के सभागार में आयोजित स्मार्ट विलेज सरपंचों की कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017-18 के बजट में स्मार्ट विलेज की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट विलेज के लिए आवंटित बजट का सदुपयोग हो वहीं काम गुणवत्तायुक्त हो इसकी सुनिश्चितता की जाए ताकि गांव भी विकास की दृष्टि से आगे बढ़ सकें। जिला प्रमुख ने कहा कि शहरों की तरह ही स्मार्ट विलेज में नियमित स्वच्छता एवं कचरा परिवहन के अलावा ग्रामीण गौरव पथ एवं मुख्य मार्गो में प्रकाश व्यवस्था , एलईडी लाइट व सौलर लाइट का प्रबंधन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल सेवा केन्द्र एवं ग्राम के मुख्य स्थानों पर वाइफाई की सुविधा मिलेगी, साथ ही स्वच्छ पेयजल, अन्न भण्डार, आदर्श तालाब, नदी किनारे स्नान घर, स्कूल, चिकित्सा केन्द्र की सुव्यवस्था होगी। जिला परिषद टोंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश जांगिड ने वर्ष 2017-18 के बजट घोषणा में मुख्यमंत्री स्मार्ट विलेज की कार्य योजना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इन चयनित समार्ट विलेज में एक दर्जन विभागो की ओर से विभिन्न मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सरपंचो से समन्वय बनाकर विकास योजना बनाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यो में गुणवता का पूरा ध्यान रखा जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement