6.1 magnitude earthquake hits Indonesia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.2 की तीव्रता

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 जनवरी 2019 10:27 AM (IST)
इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.2 की तीव्रता
जकार्ता। इंडोनेशिया के ईस्ट नुसा तेंगारा प्रांत में मंगलवार को रिक्टर पैमाने 6.2 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे सुनामी आने की संभावना नहीं है। देश के मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने कहा कि किसी तरह के नुकसान होने की कोई प्रारंभिक रिपोर्ट नहीं आई है।

मौसम विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी के प्रभारी अधिकारी अजीज सुगियारसो ने कहा कि भूकंप का केंद्र प्रांत के सुंबा बरात जिले के दक्षिणपश्चिम में 103 किलोमीटर दूर और समुद्र तल के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था।

उन्होंने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, ‘‘इस भूकंप से सुनामी आने का कोई संकेत नहीं है, इसलिए हमने इसके लिए चेतावनी जारी नहीं की।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement