6000 Constables promoted by Rajasthan Police, CM Raje congratulates-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:37 pm
Location
Advertisement

राजस्थान पुलिस के 6 हजार कांस्टेबल पदोन्नत हुए, सीएम राजे ने दी बधाई

khaskhabar.com : बुधवार, 19 सितम्बर 2018 2:39 PM (IST)
राजस्थान पुलिस के 6 हजार कांस्टेबल पदोन्नत हुए, सीएम राजे ने दी बधाई
जयपुर। राजस्थान पुलिस के 6000 कांस्टेबल पदोन्नत होकर हैड कांस्टेबल बन गए। पदोन्नत हैडकांस्टेबल को सीएम राजे ने बधाई दी। इन कांस्टेबल की पदोन्नति के लिए एक समारोह राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित किया गया था। जिसमे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लाभार्थी हैड कांस्टेबल को संबोधित किया। उन्हें ईमानदारी और मेहनत से काम करने की सलाह दी।
डीजीपी ओपी गल्होत्रा ने सीएम का समारोह में पहुंचने पर स्वागत किया। समारोह के लिए बनी आयोजन समिति के सदस्य सचिव विशिष्ठ महानिदेशक पुलिस कानून एवं व्यवस्था एनआरके रेड्डी के अनुसार मुख्य आयोजन समिति के अतिरिक्त सात अन्य समितियां भी गठित की गई। आमंत्रण समिति में अतिरिक्त महानिदेशक राजीव शर्मा, महानिरीक्षक स्मिता श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन को शामिल किया गया।हाईकोर्ट ने दिया है हिसाब रखने का आदेशराजस्थान हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार को समारोह करने को ती तो इजाजत दे दी लेकिन इसका हिसाब अलग रखने को कहा है। कांस्टेबल की पदोन्नति के लिए सरकार ने नियमों में संशोधन किया है। इस कारण इन कांस्टेबलों को लाभार्थी माना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement