6 suspects arrested on Indo-Nepal border-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए 6 संदिग्ध, पूछताछ जारी

khaskhabar.com: बुधवार, 17 मई 2017 8:23 PM (IST)
भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए 6 संदिग्ध, पूछताछ जारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारत-नेपाल सीमा के निकट सोनौली में आतंकी नसीर अहमद वानी के पकड़े जाने के बाद हरकत में आई सुरक्षा एजेंसियों ने बुधवार को फिर छह संदिग्धों को पकड़ा। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। यह गिरफ्तारी महाराजगंज जिले की सोनौली सीमा से महज छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित नौतनवा रेलवे स्टेशन पर हुई। सीमा पर पकड़े गए सभी संदिग्ध लोगों से अज्ञात स्थान पर पूछताछ चल रही है। छापेमारी टीम में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के डिप्टी कमांडेंट टी़ राजेश पॉल, दिलीप कुमार झा, पुलिस क्षेत्राधिकारी लच्छीराम यादव और अन्य शामिल रहे। क्षेत्राधिकारी लच्छीराम यादव के मुताबिक, नौतनवा रेलवे स्टेशन पर कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के आने की सूचना मिली थी। स्टेशन परिसर की सघन तलाशी की गई। इस दौरान छह संदिग्ध गिरफ्त में लिए गए। उनसे पूछताछ चल रही है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement