6 people bail granted in Pushpendra murder case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुष्पेंद्र हत्याकांड में 6 की जमानत मंजूर

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 जून 2017 7:22 PM (IST)
पुष्पेंद्र हत्याकांड में 6 की जमानत मंजूर
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनावों के दौरान हुए पुष्पेंद्र हत्याकांड में नामजद छह आरोपियों को गुरुवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए बचाव पक्ष के अधिवक्ता विशंभर सिंह ने बताया, "उक्त मामले में नामजद रानू सिसौदिया, रिंकू ठाकुर, कैलाश ठैनुआ, रनवीर यादव, राकेश डीलर व श्याम गुप्ता की जमानत अर्जी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विपिन सिंह की अदालत ने मंजूर कर ली। उन्होंने बताया कि उक्त मामले में पैरवी अधिवक्ता बी.डी. श्रीवास्तव व श्यौतास अग्रवाल व स्वयं उनके द्वारा की गई। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement