Advertisement
भारत के 6 पुराने पारंपरिक बाजार

चांदनी चौक, दिल्ली- बादशाह शाहजहाँ ने 17वीं सदी में दिल्ली का विरासत बाजार चांदनी चौक बनवाया था। उनकी पसंदीदा बेटी राजकुमारी जहांआरा ने इसे डिजाइन किया था। लाल किले के लाहौरी गेट से फतेहपुरी मस्जिद तक, चांदनी चौक चारदीवारी के बीच से होकर गुजरता है।
यह सबसे अधिक भीड़-भाड़ वाला बाजार है, जहां दुकानों पर सब कुछ मिलता हैं, जैसे प्रामाणिक भोजन, कपड़े, जूते, कागज, पीतल, तांबा, आभूषण, रसोई के उपकरण और घरेलू सामान।
महिधरपुरा डायमंड मार्केट, सूरत- सूरत अपने डायमंड कटिंग और पॉलिशिंग उद्योग के लिए जाना जाता है। इस बाजार में हीरों का कारोबार सड़क पर होता है। सूरत का हीरा आभूषण उद्योग कच्चे बिना कटे हीरों का आयात करता है और उन्हें चमकदार बनाता है, जिसके लिए दुनिया भर में ये हीरे पसंद किए जाते हैं।
कन्नौज का इत्र बाजार- कन्नौज को 'परफ्यूम सिटी' के रूप में जाना जाता है क्योंकि यह देश की सबसे बड़ी परफ्यूमरी का घर है। यह इत्र, एक सुगंधित आवश्यक तेल (अक्सर गुलाब से प्राप्त), और साथ ही चंदन के तेल के उत्पादन के लिए जाना जाता है। इन सुगंधित तेलों में शक्तिशाली उपचार गुण होते हैं।
सरदार मार्केट, जोधपुर- नई सड़क के बगल में स्थित सरदार मार्केट, पारंपरिक राजस्थानी सामान के लिए फेमस है, जैसे बंधेज साड़ी, मोजरी, हस्तशिल्प और वस्त्र आदि।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


