6 killed in accident on Agra-Lucknow Expressway-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:09 am
Location
Advertisement

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस अनियंत्रित होकर गिरी, दुर्घटना में 6 मरे

khaskhabar.com : रविवार, 19 जुलाई 2020 6:22 PM (IST)
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस अनियंत्रित होकर गिरी, दुर्घटना में 6 मरे
आगरा। कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के एक हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। मरने वाले अधिकांश यात्री बिहार के प्रवासी श्रमिक थे, जो दिल्ली स्थित अपने कार्य स्थलों पर वापस लौट रहे थे।
पुलिस ने कहा कि बिहार के मधुबनी से आ रही एक यात्री बस सौरिख के पास सड़क के किनारे खड़ी एसयूवी में जा घुसी। दोनों वाहन 20 फीट नीचे गिर गए।
घटनास्थल पर चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। पुलिस ने कहा कि घायलों को सैफई और तिरवा के अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है।
पुलिस ने कहा कि लुधियाना जा रहे एसयूवी चालक सड़क पर एक झपकी लेने के लिए रुका था। तेज रफ्तार बस ने इतनी जोर से कार में टक्कर मारी कि दोनों 20 फीट नीचे जा गिरे।
पीड़ितों को बचाने के लिए एक्सप्रेस-वे गार्ड और पुलिस मिनटों के अंदर ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement