6 IPS officers transferred in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 2:53 am
Location
Advertisement

उप्र में 6 आईपीएस अफसरों के तबादले

khaskhabar.com : शुक्रवार, 14 जून 2019 4:10 PM (IST)
उप्र में 6 आईपीएस अफसरों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शुक्रवार को छह वरिष्ठ आइपीएस अफसरों के तबादले किए हैं।

प्रदेश सरकार ने एडीजी लॉ एंड आर्डर आनंद कुमार को हटाकर उन्हें पुलिस महानिदेशक (डीजी) कारागार प्रशासन बना दिया। वहीं वाराणसी जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पीवी रामा शास्त्री को अब नया एडीजी (कानून-व्यवस्था) बनाया गया है।

इसी तरह ब्रज भूषण जो पहले एडीजी (सर्तकता), लखनऊ थे, उन्हें वाराणसी जोन का एडीजी नियुक्त किया गया है। दीपेश जुनेजा को एडीजी (सुरक्षा) बनाया गया है। इससे पहले वह उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के एडीजी थे। विजय कुमार को अब उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के एडीजी पद पर तैनात किया गया है। पहले वह एडीजी (सुरक्षा) थे। चंद्र प्रकाश को एडीजी (नियम एवं ग्रंथ) बनाया गया है। पहले वह कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा के एडीजी पद पर नियुक्त थे।

पी.वी. रामा शास्त्री ने सीबीआई अकादमी के निदेशक पद पर रहते हुए इंटर एजेंसी ट्रेनिंग की जिम्मेदारी भी बखूबी संभाली थी। उन्हें साल 2006 में पुलिस डिपार्टमेंट के सर्वोच्च सम्मान ‘पुलिस सर्विस मेडल’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।

मूल रूप से आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले के निवासी पी.वी. रामा शास्त्री 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। शास्त्री पूर्व में केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामलों में संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त थे। वह भारत सरकार के एनआइए में बतौर आईजी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement