Advertisement
बिहार में अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत

इधर, भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कामराय गांव के समीप देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर एक यात्री बस और ट्रक के बीच टक्कर में बस चालक की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा यात्री घायल हो गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को सुल्तानगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल भेज दिया गया है। बस सुल्तानगंज से झारखंड के देवघर जा रही थी।
इस बीच, नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के बिसकुरवा गांव के पास एक मिनी यात्री बस असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए।
हिलसा के थाना प्रभारी आर.के.झा ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


