6 convicts including MLA, guilty in rape case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:02 pm
Location
Advertisement

दुष्कर्म मामले में विधायक सहित 6 दोषी, सजा 21 दिसंबर को

khaskhabar.com : शनिवार, 15 दिसम्बर 2018 7:04 PM (IST)
दुष्कर्म मामले में विधायक सहित 6 दोषी, सजा 21 दिसंबर को
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निलंबित विधायक राजवल्लभ यादव सहित छह आरोपियों को एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में शनिवार को यहां एक अदालत ने दोषी करार दिया। पटना के सांसदों और विधायकों के मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत ने शनिवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सभी छह आरोपियों को दोषी करार दिया।

इस मामले में दोषियों को 21 दिसंबर को सजा सुनाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि नवादा से राजद विधायक राजवल्लभ यादव पर दो साल पूर्व छह फरवरी, 2016 को पथरा इंगलिश गांव स्थित उनके आवास पर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले की एक प्राथमिकी नालंदा जिले के महिला थाने में दर्ज कराई गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement