5.2-magnitude quake jolts Hawaii-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हवाई में 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

khaskhabar.com: रविवार, 24 जून 2018 1:09 PM (IST)
हवाई में 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके
होनोलूलू। अमेरिकी राज्य हवाई में किलाउमा ज्वालामुखी में लगातार विस्फोट के कारण रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज हुए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप शनिवार को 1,100 की गहराई पर दर्ज हुआ और इसका केंद्र किलाउआ ज्वालामुखी से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित था। भूकंप के केंद्र के पास का शहर हवाईन पैराडाइज पार्क है, जिसकी आबादी 11,400 से ज्यादा है और कई लोग ज्वालामुखी में विस्फोट के कारण पहले ही यहां से जा चुके हैं। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement