5 year girl rape in deoria-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 1:11 am
Location
Advertisement

चॉकलेट खिलाने के बहाने 5 साल की मासूम से दुष्कर्म

khaskhabar.com : रविवार, 30 अप्रैल 2017 10:19 AM (IST)
चॉकलेट खिलाने के बहाने 5 साल की मासूम से दुष्कर्म
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने पांच साल की मासूम बच्ची को चाकलेट खिलाने के बहाने ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम अपने घर के बाहर खेल रही बच्ची को आरोपी युवक चॉकलेट देने के बहाने अपने साथ ले गया और बच्ची से दुष्कर्म किया। घर पहुंची रोती-बिलखती बच्ची ने अपनी दादी को पूरी बात बता दी।

घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को घेर लिया। इसी बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को संभाला, लेकिन तब तक आरोपी घर से फरार हो गया था।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement