5 NDMC employees in Delhi are corona positive, number of cases increased to 56-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 11:31 am
Location
Advertisement

दिल्ली में एनडीएमसी के 5 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, मामलों की संख्या 56 हुई

khaskhabar.com : शुक्रवार, 05 जून 2020 5:39 PM (IST)
दिल्ली में एनडीएमसी के 5 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, मामलों की संख्या 56 हुई
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के 5 कर्मचारियों को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया है। यहां इस तरह के मामलों की संख्या 56 हो गई है, जबकि इस वायरस से एनडीएमसी के दो कर्मचारियों ने दम तोड़ दिया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

एनडीएमसी के एक अधिकारी ने कहा, "मामलों की संख्या 56 पहुंच गई है, जबकि इस वायरस से अबतक चार लोगों स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दिया गया है। सक्रिय मामलों की संख्या अब 50 है।"

कोरोनावायरस से एनडीएमसी के दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। पहली मौत 1 जून को हुई, जबकि दूसरी 3 जून को।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement