5 killed in highway accident in Maharashtra -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 9:17 pm
Location
Advertisement

महाराष्ट्र में हाइवे दुर्घटना में 5 की मौत

khaskhabar.com : मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021 8:43 PM (IST)
महाराष्ट्र में हाइवे दुर्घटना में 5 की मौत
रायगढ़। मंगलवार तड़के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कंटेनर-ट्रक की चपेट में पांच कार और एक एसयूवी कार आने से एक डॉक्टर और उसके परिवार सहित पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। रायगढ़ जिले के खालापुर टोल प्लाजा में दुर्घटना हुई और ज्यादातर पीड़ितों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान डॉ. वैभव वी जुंजरे (41) उनकी पत्नी वैशाली (38) उनकी बेटी श्रेया (5) मां उषा वी जुंजरे ( 63) और एक अन्य महिला मंजू पी नाहर (58) के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार पांच घायलों में 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement