5 castes including Gurjar, again included in OBC, issued notification-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान: गुर्जर समेत 5 जातियां दोबारा OBC में शामिल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 मई 2017 7:27 PM (IST)
राजस्थान: गुर्जर समेत 5 जातियां दोबारा OBC में शामिल
जयपुर । प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने एक अधिसूचना जारी करके गुर्जर समेत पांच जातियों को फिर से ओबीसी की श्रेणी में शामिल कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक जैन के हस्ताक्षर से यह अधिसूचना जारी की गई है और यह अधिसूचना 9 दिसंबर 2016 से प्रभावी होगी। अधिसूचना के मुताबिक राजस्थान विशेष पिछड़ा वर्ग अधिनियम 2015 को राज्य सरकार की तरफ से 16 अक्टूबर 2015 को लागू किया गया था, इस अधिनियम के तहत बंजारा, बालदिया, लबाना, गाडिया लोहार, गाडोलिया, गूजर, गुर्जर और राईका, रैबारी, गडरिया जाति को विशेष पिछड़ा वर्ग के रूप में निर्देशित किया गया था। लेकिन इस अधिनियम को राजस्थान हाईकोर्ट ने 9 दिसंबर 2016 को निरस्त कर दिया था। इसके बाद अब अधिसूचना के मुताबिक राजस्थान की अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में दोबारा बंजारा, बालदिया, लबाना, गडरिया, गायरी, गाडिया-लोहार, गाडोलिया, गूजर, गुर्जर, राईका, रैबारी को शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement