5 arrested notorious rogue robbery plan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लूट की योजना बनाते 5 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 6:51 PM (IST)
लूट की योजना बनाते 5 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार
भिवानी । जिले की सीआईए पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ढाणी टोडा गांव से लूट व चोर गिरोह के सरगना सहित पांच आरोपियों को धऱदबोचा है। पुलिस ने आरोपियों से लूट की एक स्विफ्ट गाङी और एक अवैध पिस्तौल भी बरामद की । बताया जा रहा है कि ये सभी एक माह पहले ही जेल होकर बाहर आए थे और एक शराब के ठेके पर लूट की योजना बना रहे थे। सीआईए पुलिस की गिरफ्त में आए ये युवक कुख्यात अपराधी हैं। पकड़े गए आरोपियों में गिरोह का सरगना हरमीत उर्फ हरेन्द्र, योगेन्द्र, हरेन्द्र, रघुबीर ,अरविन्द्र शामिल हैं। इन लुटेरों ने रेवाङी, भिवानी तथा रोहतक से कई गाङी व बाईक चुराई हैं और लोहारु में एक अस्पताल में घुसकर महिला चिकित्सक की चैन तथा रवि अरोड़ा नामक व्यापारी से एक लाख रुपये तथा उसका रिकॉर्ड छिना था।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement