Advertisement
3 विशेष श्रमिक रेलगाड़ियों से बांदा पहुंचे 4993 प्रवासी मजदूर

सीओ ने बताया कि इस सभी मजदूरों को प्राथमिक जांच के बाद बसों के द्वारा उनके गृह जिलों के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अहमदाबाद, सूरत और मुंबई से आई तीन ट्रेनों से कुल 4,993 मजदूर बांदा उतरे हैं। जबकि इसके पहले गुजरात से आठ मई को एक और 14 मई को दो ट्रेनों से कुल 4,468 मजदूर आ चुके हैं। इस प्रकार अब तक आयी छह ट्रेनों से राज्य के विभिन्न जिलों के 9,461 प्रवासी मजदूर बांदा रेलवे स्टेशन में उतर चुके हैं, जिन्हें सरकारी बसों से उनके गृह जिलों के लिए रवाना किया जा चुका है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बांदा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


