45 people rescued from Sultan Garh Waterfalls in MP Shivpuri -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:12 am
Location
Advertisement

झरने में फंसे सभी 45 लोग सुरक्षित, पिकनिक मनाने गए थे शिवपुरी, PHOTOS

khaskhabar.com : गुरुवार, 16 अगस्त 2018 09:24 AM (IST)
झरने में फंसे सभी 45 लोग सुरक्षित, पिकनिक मनाने  गए थे शिवपुरी, PHOTOS
शिवपुरी/भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर और शिवपुरी की सीमा पर स्थित पिकनिक स्पॉट पर आई बाढ़ में फंसे सभी लोगों को बचा लिया गया है। शिवपुरी के एसपी राजेश हिंगानकर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमने 40 लोगों को बचा लिया है, 5 लोगों पहले ही हेलिकॉप्टर की मदद से बचा लिया गया था। ऐसे में सभी 45 लोग अब सुरक्षित हैं। खबरों की मानें तो हादसे में पिकनिक मनाने गए 12 लोग बह गए थे।

यहां सुल्तानगढ़ झरने पर पिकनिक मनाने आए 40 से ज्यादा लोग जलस्तर अचानक बढ़ जाने से जल प्रवाह के बीच फंस गए, जिसमें से कम से कम 12 लोगों के बह जाने की आशंका जताई गई है। जनसंपर्क विभाग के संचालक आशुतोष प्रताप सिंह ने भोपाल में बताया, ‘‘12 से ज्यादा लोगों के पानी के बहाव में बह जाने की सूचना मिली है। राहत और बचाव कार्य जारी है। सेना के हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।’’
पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘सात लोगों को सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं अन्य लोगों को बचाने का अभियान जारी है।’’ यह झरना शिवपुरी व ग्वालियर जिले की सीमा पर मोहना गांव के पास स्थित है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement