Advertisement
अवैध शराब की 45 पेटी बरामद

स्थानीय अंबेडकर चौक में स्थित एक मार्केट के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने का प्रयास कर रहे युवक को रंगे हाथ काबू कर लोगों ने पुलिस हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।गौरतलब है की आज सुबह अंबेडकर चौक में स्थित पीकेएफ फाइनेंस के दफ्तर के बाहर खड़ी एक मोटर साइकिल का ताला तोड़ रहे युवक को मोटर साइकिल मालिक ने देख लिया । मौके पर पहुंची पीसीआर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास से कुछ दस्तावेज व नकदी मिली। इसके साथ ही मोटर साइकिल की चाबियों व आम तालों की चाबियों का गुच्छा मिला । पुलिस के अनुसार मौके पर मिले दस्तावेजों के आधार पर युवक की पहचान गांव मीरपुर लक्खा निवासी परिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक से पूछा तो उसने बताया कि उसने किसी मामले में जालंधर अदालत में पेशी पर जाना था तो जल्दबाजी के चक्कर में उसने मोटरसाइकिल उठाने का प्रयास किया। जालंधर से वापस आकर फिर उसने यह मोटर साइकिल इसी स्थल पर खड़ी कर देनी था।पुलिस ने कारवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।
[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]
Advertisement
शहीद भगत सिंह नगर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


