45 candidates for Himachal Pradesh Lok Sabha seats today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:17 pm
Location
Advertisement

हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर 45 उम्मीदवारों का आज होगा फैसला

khaskhabar.com : रविवार, 19 मई 2019 10:04 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर 45 उम्मीदवारों का आज होगा फैसला
शिमला। हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से पहले ही राज्य भर के मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर जाते देखा गया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जिले के पोलिंग स्टेशन नंबर 36 पर वोट डाला। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल मतदान करने के लिए कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने के बाद वोटिंग किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने बताया कि मतदान शुरू होने में कहीं देरी की कोई सूचना नहीं है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है। राज्य की चार सीटों- शिमला (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित), कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर पर 45 उम्मीदवार मैदान में हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement