4.14 lakh new cases of corona in India, 3,915 deaths-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 7:47 pm
Location
Advertisement

Coronavirus in India: बीते 24 घंटों में 4.14 लाख नए मामले, दर्ज हुई 3,915 लोगों की मौत

khaskhabar.com : शुक्रवार, 07 मई 2021 11:57 AM (IST)
Coronavirus in India: बीते 24 घंटों में 4.14 लाख नए मामले, दर्ज हुई 3,915 लोगों की मौत
नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 4,14,188 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं इस महामारी से इस दौरान 3915 लोगों की मौत हो गई। इन नए मामलों के साथ कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,14,91,598 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 1 मई के बाद यह तीसरी बार है जब भारत में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख के आंकड़े को पार कर गई। गुरुवार को भारत ने 4,12,262 मामले दर्ज किए गए थे।

भारत में कोविड मामलों की कुल संख्या अब 2,14,91,598 हो गए हैं। वहीं सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,45,164 है और अबतक 2,34,083 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 3,31,507 लोगों को छुट्टी दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 16,49,73,058 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 23,70,298 ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीके लगाए गए हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement