405 infected patients recover from coronavirus in Himachal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:59 am
Location
Advertisement

हिमाचल में कोरोनावायरस से 405 संक्रमित मरीज ठीक हुए

khaskhabar.com : रविवार, 21 जून 2020 8:53 PM (IST)
हिमाचल में कोरोनावायरस से 405 संक्रमित मरीज ठीक हुए
शिमला| हिमाचल प्रदेश में कोरोनावायरस मामलों की संख्या कुल 656 है, जबकि राज्य में इस वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 405 हो गई है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी। एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि ठीक होने की दर 62 प्रतिशत से अधिक है, जो सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से एक बन गया है।

राज्य में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या छह है।

मरने वाले लोगों में से अधिकतर अन्य राज्यों से लौटे हुए हैं और वह पुरानी बीमारियों से भी पीड़ित थे। राज्य में कोरोनावायरस का पहला मामला 19 मार्च को पाया गया था।

लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के बाद राज्य में लगभग दो लाख से अधिक लोग अपने घर लौटे।

अधिकारी ने कहा कि ज्यादातर कोरोना के मरीज दूसरे राज्यों से लौट रहे लोगों के संपर्क के कारण बढ़ रहे हैं।

सरकार ने राज्य में लौटने वालों के लिए 14 दिनों के होम क्वारंटीन को अनिवार्य कर दिया है।

बाहर से लौटे लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच के साथ उनका यात्रा विवरण भी इकट्ठा किया जा रहा है।

राज्य में 16,000 से अधिक स्वास्थ्य और आशा कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों की जांच कर रहे हैं, जिनमें कोरोनावायरस के लक्षण दिख रहे हैं। इस अभियान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रशंसा की है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement