400 people run in competition on the birthday of hockey magician-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:50 pm
Location
Advertisement

हॉकी जादूगर के जन्मदिन पर प्रतियोगिता में दौड़े 400 लोग

khaskhabar.com : मंगलवार, 29 अगस्त 2017 4:58 PM (IST)
हॉकी जादूगर के जन्मदिन पर प्रतियोगिता में दौड़े 400 लोग
चूरू। जिले में राष्ट्रीय खेल दिवस मंगलवार को पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसी क्रम में हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिन के उपलक्ष्य में खेल दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के युवाओं—युवतियों ने उत्साह से भागीदारी निभाते हुए चार किलामीटर तक दौड़ लगाई। इन्द्रमणि पार्क से शुरू हुई दौड़ को जिला प्रमुख हरलाल सहारण, अति. जिला कलेक्टर राकेश वर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष वासुदेव चावला ने हरी झंडी एवं कलेपर बजाकर रवाना किया। दौड़ में चार सौ धावक एवं धाविकाओं ने भाग लिया। पुरुष वर्ग दौड़ में श्रवण कुमार प्रथम, सुभाष द्वितिय एवं संदीप तृतीय स्थान पर रहे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement