4 workers killed in road accident in Uttar Pradesh Bareilly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 8:57 pm
Location
Advertisement

UP: बरेली में मिट्टी में दबकर 4 मजदूरों की मौत

khaskhabar.com : मंगलवार, 31 जुलाई 2018 10:28 AM (IST)
UP: बरेली में मिट्टी में दबकर 4 मजदूरों की मौत
लखनऊ/बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सोमवार देर रात एक निजी टेलीकॉम कंपनी के लिए भूमिगत केबल बिछाते समय चार मजदूरों की मौत गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चारों मजदूर अचानक एक छह फीट गहरे गड्ढे में गिर गए, जिसके बाद गड्ढे की दीवार उनके ऊपर गिर गई।

इस हादसे में आठ मजदूर फंस गए और तीन लोगों को बाहर निकाल लिया गया। लेकिन चार लोगों को बचाया नहीं जा सका जबकि एक अन्य मजूदर की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक, बारिशकी वजह से मजदूर फिसलकर गड्ढे में गिर गए, जिसके बाद उसकी दीवार अचानक गिर पड़ी। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनीराज ने घटनास्थल का दौरा कर घटना की पूरी जानकारी ली।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों में तीन की पहचान नजीमुल, मेहरूल और नजीम के रूप में की गई है। तीनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement