Advertisement
हरियाणा : कार और ट्रक में भिड़ंत, चार लोगों की मौत
चंडीगढ़। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है। खबरों के मुताबिक, मारुति आल्टो कार में सवार लोग नई दिल्ली से यमुनानगर जा रहे थे, इसी दौरान लाडवा के बादशामी गांव के पास तेज गति से आ रहे डंपर ट्रक से कार टकरा गई।
पुलिस ने कहा कि तीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि चौथे घायल ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि पीडि़त यमुनानगर के थे। मृतकों की पहचान सन्नी, रोहित, अलीम अहमद और यश के रूप में हुई है और सभी की उम्र 20 से 22 साल है।
सामने की सीट पर बैठे युवक को निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि शव क्षत-विक्षत हो चुका था। प्रत्यक्षदॢशयों ने कहा कि ट्रक लापरवाही से चलाया जा रहा था। ट्रक चालक वाहन छोडक़र मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
चंडीगढ़
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement