4 killed, 10 injured in house collapse in Mumbai -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:03 pm
Location
Advertisement

मुंबई में मकान गिरने से 4 लोगों की मौत, 10 घायल

khaskhabar.com : शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 1:12 PM (IST)
मुंबई में मकान गिरने से 4 लोगों की मौत, 10 घायल
मुंबई । पूर्वोत्तर मुंबई के गोवंडी उपनगर में एक मंजिला घर के ढहने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई, जब शिवाजी नगर में एक मंजिला ढांचा ढह गया। घटना के समय पीड़ित सो रहे थे।

मुंबई फायर ब्रिगेड और अन्य बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबे से कम से कम चार शव निकाले और बाकी को बचा लिया गया, जबकि रुक-रुक कर हुई बारिश से राहत प्रयासों में बाधा आई।

मृतकों की पहचान 80 वर्षीय मुकर जेड शेख और तीन महिलाओं- शमशाद शेख, 45, नेहा परवेज शेख, 35 और फरहीन शेख, 22 के रूप में हुई है।

घायलों को इलाज के लिए बीएमसी के सायन और राजावाड़ी अस्पतालों में ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement