4 juvenile prisoners absconding from Child Protection Home-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 10:19 am
Location
Advertisement

बाल संप्रेक्षण गृह से 4 किशोर बंदी फरार

khaskhabar.com : शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018 10:02 AM (IST)
बाल संप्रेक्षण गृह से 4 किशोर बंदी फरार
कानपुर। जनपद के नौबस्ता स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह से से चार किशोर बंदी बुधवार रात बाल संप्रेक्षण गृह की खिड़की को तोड़कर फरार हो गए। गुरुवार सुबह बंदियों के फरार होने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंचे अधिकारी जांच में जुट गए। इस मामले में जिलाधिकारी ने चार होम गार्डो को सेवामुक्त करने के आदेश दिए हैं।

नौबस्ता क्षेत्र के धोबिन पुलिया स्थित तीन मंजिला निजी भवन में राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में चल रहा है। बाल सुधार गृह के दूसरी मंजिल पर बे एक हॉल में कुल 47 किशोर बंदियों को रखा गया है। बताते हैं कि बुधवार देर रात यहां रखे गए चार किशोर बंदी खिड़की की ग्रिल काट चादर के सहारे बंदी गृह से फरार हो गए।

मामले का पता गुरुवार सुबह नाश्ते के वक्त हाजिरी रजिस्टर चेक करने से हुआ, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर डीएम ने एसीएम को मौके पर भेजा और ड्यूटी पर तैनात चार होमगार्डो को सेवामुक्त करने के आदेश दिए हैं। आलाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement