4 girls die due to clay collapse in muradabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 8:36 am
Location
Advertisement

मिट्टी की ढांग गिरने से 4 लड़कियों की मौत, एक महिला गंभीर घायल

khaskhabar.com : बुधवार, 31 मई 2017 6:50 PM (IST)
मिट्टी की ढांग गिरने से 4 लड़कियों की मौत, एक महिला गंभीर घायल
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में बुधवार को बिलारी थाना क्षेत्र की मढैया के तालाब में मिट्टी निकालते समय ढांग गिरने से दबकर चार किशोरियों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस के अनुसार, ढांग में दबने से ममता (14), स्वाति (17), पिंकी (20), किरण (16) की मौत हो गई, जबकि 40 वर्षीय कलावती घायल हो गई। वहीं मृतकों के परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मुरादाबाद जनपद के बिलारी थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में घरेलू काम के लिए सुबह 6.15 बजे चिकनी मिट्टी लेने गईं किशोरियों की ढांग में दबकर मौत हो गई।

कथित तौर पर मिट्टी खोदते समय अचानक ढांग किशोरियों के ऊपर गिर गई, जिसके बाद उसमें दबकर चार किशोरियों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल है। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ढांग में फंसी किशोरियों को बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक चार लड़कियों की मौत हो चुकी थी।

गांववालों ने आरोप लगाया कि डायल 100 को सूचना देने के बाद भी वह ढाई घंटे लेट पहुंची। घायल महिला को मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement