Advertisement
नशा तस्कर सरगना समेत 4 गिरफ्तार, 56 हजार कैप्सूल व गोलियां बरामद
फगवाड़ा। फगवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। सिटी पुलिस व सीआईए स्टाफ ने पूरे दोआबा में मेडीकल नशे की सप्लाई करने वाले मुख्य तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से करीब 56000 नशीले कैप्सूल व गोलियां बरामद की हैं।
सिटी पुलिस ने दो अन्य तस्करों को काबू किया है जिनके पास से 1090 नशीले कैप्सूल व गोलिया बरामद की हैं। एक युवक को 100 ग्राम स्मैक समेत काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
एसपी फगवाड़ा हरविंदर सिंह ने फगवाड़ा के डीएसपी देवदत्त शर्मा की उपस्थिति में आयोजित पत्रकार वार्ता में नशे के बड़े मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 5 मार्च को सिटी थाना प्रभारी इंसपेक्टर सुखपाल सिंह की अगुवाई में सिटी पुलिस ने पुनीत कुमार पुत्र चंद्रशेखर निवासी पटेल नगर फगवाड़ा (जो शिव सेना हिंदुस्तान का ब्लाक अध्यक्ष था) को नशे की भारी खेप समेत काबू किया था। जिसकी पुछताछ में सामने आया था कि वो नशे की खेप मुख्य तस्कर विकास छाबड़ा उर्फ राजू पुत्र केवल कृष्ण छाबड़ा निवासी पटेल नगर हाल वासी वरिंदर नगर,फगवाड़ा से लेता था। जिस पर पुलिस ने विकास छाबड़ा की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। एसपी सिंह ने बताया 7 मार्च को सिटी थाना प्रभारी इंसपैक्टर सुखपाल सिंह व सीआईए प्रभारी इंसपैक्टर इंद्रजीत सिंह की अगुवाई में एएसआई सुखविंदर सिंह ने टी प्वाईंट इंडस्ट्रीयल ऐरिया में विशेष नाकाबंदी की थी।

फगवाड़ा
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement