तेहरान। ईरान की राजधानी तेहरान में बुधवार को एक मेट्रो सुरंग ढहने से चार श्रमिकों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गुरुवार को ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी इरना के हवाले से बताया कि मृतकों में तीन ईरानी और एक अफगान नागरिक शामिल हैं। वे कियानशहर मेट्रो स्टेशन पर निर्माण कार्य में जुटे थे, जब यह हादसा हुआ।