khaskhabar.com: शनिवार, 20 अगस्त 2016 2:17 PM (IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गोलियों से छलनी 4 शव बरामद किए गए हैं।
डॉन आनलाइन ने सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि ये शव शुक्रवार शाम को कलात जिले से बरामद हुए हैं।
सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बलूचिस्तान में पिछले एक दशक से लंबे समय से घुसपैठ जारी है।