Advertisement
उप्र में 4 सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों पर एनएसए के तहत मामला दर्ज

वर्तमान में जेल में बंद चारों आरोपियों की पहचान इमरान, अनवर, साबिर और फहीमुद्दीन के रूप में की गई है। उनकी जमानत याचिका सत्र अदालत के समक्ष लंबित है। मामले में गिरफ्तार कुछ अन्य लोगों को हाल ही में जमानत दे दी गई थी।
एसएसपी ने कहा, "इनपुट हैं कि अगर यह चार व्यक्ति जमानत पर बाहर आते हैं, तो वे शांति के लिए खतरा पैदा करेंगे इसलिए जिला प्रशासन ने एनएसए के तहत चारों को बुक करने का निर्णय लिया है।"
इन चारों को 23 फरवरी को हुई हिंसा में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि पुराने शहर इलाके में पुलिस और सीएए का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुई थीं। इसमें कम से कम पांच लोग घायल हो गए थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अलीगढ़
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


