375 km human chain by creating awareness for voting will become history in Gonda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोंडा : मतदान जागरुकता के लिए 375 किमी मानव श्रृंखला से रचेंगे इतिहास

khaskhabar.com: बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 6:14 PM (IST)
गोंडा : मतदान जागरुकता के लिए 375 किमी मानव श्रृंखला से रचेंगे इतिहास
गोंडा। आगामी 27 फरवरी को होने वाले मतदान के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए जिले में पहली बार नये रिकाॅर्ड के साथ 26 फरवरी को 375 किलोमीटर लम्बी मानव श्रृंखला बनाई जायेगी। इसको ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने माइक्रो प्लानिंग कर युद्धस्तर पर तैयारियां की हैं। इसकी सेटेलाइट से फोटोग्राफी होगी। इसके लिए गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड से भी सम्पर्क किया गया है। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने मानव श्रृंखला के रास्ते में पड़ने वाली ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को व्यक्तिगत रूप से पत्र लिख कर इसको ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट सभागार में ऐसे सभी ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर चर्चा की गई।

[@ UP ELECTION: चुनावी घमासान में निजी रिश्ते दांव पर]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement