342 doctors to be recruited on adhoc in Haryana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:18 am
Location
Advertisement

हरियाणा में एडहॉक पर होगी 342 डॉक्टरों की भर्ती

khaskhabar.com : मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020 6:06 PM (IST)
हरियाणा में एडहॉक पर होगी 342 डॉक्टरों की भर्ती
चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए जहाँ एक और एच पी एस सी के माध्यम से 447 मेडिकल अधिकारियों की नियमित भर्ती प्रक्रिया चल रही है। वही दूसरी और प्रदेश में 342 डॉक्टरों की भर्ती एडहॉक पर करने का निर्णय लिया है।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी यहाँ विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन के प्रश्न काल के दौरान दी। विधायक शमशेर सिंह के एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि असंध विधानसभा के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारियों के स्वीकृत 231 पद और वर्तमान में काम कर रहे कर्मचारियों की संख्या 97 है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मापदंडों के अनुसार 1 हजार जनसंख्या पर 1 डॉक्टर होना चाहिए लेकिन हमारे देश मे 1800 की जनसंख्या पर 1 डॉक्टर मौजूद है। लेकिन प्रदेश में जल्द ही डॉक्टरों की कमी को पूरा कर लिया जाएगा। पैरा मेडिकल स्टॉफ के विभिन्न पदों की विस्तृत जानकारी भी हरियाणा कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश के मेडिकल महाविद्यालयो में जो छात्र एम बी बी एस में दाखिला लेगे उन छात्रों से दाखिला के समय पर एक शपथ पत्र लिया जाएगा कि एम बी बी एस की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें दो वर्ष तक प्रदेश के सरकारी अस्पतालो में कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि 342 डॉक्टरों की भर्ती एडहॉक पर की जायेगी और एम बी बी एस को 85 हजार रुपये प्रतिमाह तथा विशेषज्ञ डॉक्टर को डेढ़ लाख रुपये प्रति माह का पैकेज दिया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि स्वास्थ विभाग में जो स्वीकृत पद खाली पड़े है उनको पार्ट टू के तहत भरा जाएगा। जिसके लिए एक योजना भी बनाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवायें मुहैया करवाई जा रही है। आज प्रदेश में शिशु मृत्यु दर 41 से घटकर 28 और मातृ मृत्यु दर 127 से घटकर 98 रह गयी है। ओ पी डी में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है जो यह दर्शाता है कि आम जन में सरकारी अस्पतालों के प्रति विश्वास बढ़ा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement